पाली : 4 नगर पालिकाओं में अब तक 66.52% वोटिंग, अब तक सोजत सिटी में सबसे ज्यादा वोटिंग

ram

पाली। निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को पाली जिले के सोजत रोड, सोजत सिटी, मारवाड़ जंक्शन एवं रानी खुर्द नगर पालिकाओं में मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। लोग मतदान केंद्रों पर शहरी सरकार चुनने के लिए वोट करने पहुंच रहे है। मतदान उत्साह कुछ ऐसा है कि 70 साल के वृद्ध से लेकर 18 साल के जेन-जी भी मतदान करने पहुंच रहे। दोपहर 03 बजे तक सोजत सिटी में सबसे ज्यादा 68.83% मतदान हुआ। सोजत रोड में 63.74.55%, मारवाड़ जंक्शन में 63.45% और रानी खुर्द में 66.59% मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक चारों निकायों में 66.52 वोटिंग हुई। 4 निकायों से इस बार 395 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सबसे ज्यादा प्रत्यााशी सोजत सिटी नगर पालिका से 132 है वही सबसे कम 77 प्रत्याशी रानी खुर्द नगर पालिका से है। प्रथम चरण में 9 सितम्बर को सोजत रोड, सोजत सिटी, मारवाड़ जंक्शन एवं रानी खुर्द नगर पालिकाओं के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 सितम्बर को होगा। जिसमें पाली नगर निगम, बाली, खुडाला-फालना, सादड़ी, सुमेरपुर और तखतगढ़ में मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *