जयपुर। नगर निगम चुनाव के अंतर्गत वार्ड नंबर 87 से भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा ने आज विभिन्न कॉलोनियों और बस्तियों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आदर्श कृष्णा नगर, दीपक वाटिका, पथिक भवन, विजय नगर डी और बलाई बस्ती का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रतिभा शर्मा का जोशीला और आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें अपना पूर्ण समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान किया। जनता से मिले इस स्नेह से अभिभूत होकर प्रतिभा शर्मा ने कहा कि वार्ड 87 का सर्वांगीण विकास, बेहतर मूलभूत सुविधाएं और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के इस विश्वास और सहयोग को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा तथा वार्ड को विकास की एक नई दिशा देने के लिए वे निरंतर प्रयास करेंगी।
अभियान के अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने और पार्टी के विकास एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की अपील की।

वार्ड 87 में भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा का जनसंपर्क, क्षेत्रवासियों से मांगा समर्थन
ram


