झालावाड़। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत गुरूवार को नाम वापिस की प्रक्रिया के पश्चात् निकाय सदस्यों के लिए अब 681 प्रत्याशी मैदान में है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव में 2 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने तथा 80 प्रत्याशियों द्वारा अपने नाम वापिस लेने के पश्चात अब 681 प्रत्याशी मैदान में शेष रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद् झालावाड़ में 6 अभ्यर्थियों के नाम वापसी एवं 2 प्रत्याशी निर्विरोध होने के बाद अब 112 प्रत्याशी शेष रहे हैं। इसी प्रकार नगर पालिका भवानीमंडी में 22 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी होने के बाद अब 105 प्रत्याशी शेष है। नगरपालिका झालरापाटन में 7 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब 103 प्रत्याशी शेष रहे है। नगरपालिका पिड़ावा में 10 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के बाद अब 69 प्रत्याशी शेष रहे है। नगरपालिका अकलेरा में 3 प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी होने के बाद अब 97 प्रत्याशी मैदान में शेष है। नगर पालिका खानपुर में 5 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के बाद अब 68 प्रत्याशी शेष रहे है। नगर पालिका डग में 14 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के बाद अब 61 प्रत्याशी शेष रहे है। नगर पालिका मनोहरथाना में 13 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी के बाद अब 66 प्रत्याशी शेष रहे है।
नगरीय निकाय आम चुनाव में 681 प्रत्याशी रहे मैदान में कुल 80 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापिस
ram


