जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 आईएएस और 7 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश के तहत तीन एपीओ चल रहे आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक फेरबदल में उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का तबादला आयुक्त, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के पद पर किया गया है, जबकि एपीओ चल रहे खजान सिंह को उदयपुर का नया संभागीय आयुक्त बनाया गया है।
एपीओ चल रहे एच. गुईटे को ओएसडी एचसीएम रीपा जयपुर के पद पर लगाया गया है। वहीं अविचल चतुर्वेदी को आयुक्त खाद्य सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। सोहनलाल का अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्यिक कर पद से तबादला कर कृषि विभाग में संयुक्त सचिव लगाया गया है।
इसी तरह ब्यावर एसडीएम दिव्यांश सिंह को शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार ने 7 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि एक अधिकारी का पूर्व तबादला रद्द कर दिया गया है। सुशील कुमार सैनी का सहायक कलेक्टर सीकर से एसडीओ नोहर के पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। राजलक्ष्मी गहलोत को एडीएम चित्तौड़गढ़ से एडीएम भू-अवाप्ति चित्तौड़गढ़ लगाया गया है। जगत राजेश्वर को उपसचिव कृषि विभाग से उपसचिव महिला आयोग जयपुर के पद पर भेजा गया है। जयपाल सिंह राठौड़ को उपायुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण से एसडीओ ब्यावर की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्तिकेय मीणा को डीएसओ कोटा से एसडीओ अकलेरा लगाया गया है। पूजा मीणा का तबादला भू-अवाप्ति अधिकारी ईआरसीपी प्रोजेक्ट, जल संसाधन विभाग अलवर से एसडीओ भवानी मंडी के पद पर किया गया है। सुनीता यादव-3 को कार्यकारी निदेशक, परिवेदना निस्तारण, राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी जयपुर से एसडीओ नोहर, हनुमानगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं बनवारी लाल बैरवा को एसडीओ अकलेरा से सहायक कलेक्टर भादरा के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।



