चित्तौड़गढ़। राजस्थान अल्पसंख्यक ऋण योजना के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले में ऋण मेला सह जागरूकता शिविर का आयोजन 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे कार्यालय अल्पसंख्यक मामलात विभाग, चित्तौड़गढ़ में किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिविर में अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र एवं इच्छुक व्यक्तियों को ऋण योजना एवं ऋण प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति शिविर में उपस्थित होकर योजना की जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
अल्पसंख्यक ऋण मेला सह जागरूकता शिविर का आयोजन 20 अगस्त को
ram


