नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत और हर घर तिरंगा पर संगोष्ठी आयोजित

ram

जोधपुर। केन्दीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा राजकीय महिला औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, , जोधपुर के सहयोग से महिला आईटीआई जोधपुर के सभाकक्ष में ’’ नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत’’ संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए समुह अनुदेशक नरेन्द्रसिह गौड़ ने बताया कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हेै। उन्होने युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी जागरूक करने का आव्हान करने की बात कही।
इसी अवसर पर श्रीनमन नशा मुक्ति सेवा संस्थान, माता का थान जोधपुर के संचालक कन्हैयालाल सोनी ़ ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की बात कही इसी अवसर पर महिला आईटीआई के सभी अनुदेशक मय स्टाफ भी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में श्री आदेश सेवा संस्थान, नशा मुक्ति व पुनर्वास केन्द्र, चैपासनी हाऊसिंग बोर्ड, जोधपुर के सेन्टर इंचार्ज श्रवण बाबल ने नशा मुक्ति पर संक्षिप्त जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर के. आर. सोनी ने करते हुए नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत कार्यक्रम में विधार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया और हर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा का संदेश दिया। साथ ही विभाग द्वारा विधार्थियों के मध्य मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभाग की ओर से सभी आगून्तको को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *