जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 183 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक (क-4) विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार, यह बदलाव राज्यहित में और तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। तबादला सूची देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए इस व्यापक फेरबदल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADC), उपखंड अधिकारी (SDM), और विभिन्न विभागों के उच्च पदों पर तैनात अधिकारियों को बदला गया है। सीएम के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव का तबादला:निकाय चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 183 आरएएस अफसरों के ट्रांसफर राज्य सरकार ने निकाय चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। तीन साल से एक ही जगह पर लगे और गृह जिले में लगे अफसरों के भी तबादले किए गए हैं। पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन साल से एक ही जगह पर लगे और गृह जिलों में लगे अफसरों के तबादले करने के आदेश दिए थे।
प्रमुख तबादले :
महावीर खराड़ी को अतिरिक्त आयुक्त (II), टीएडी, उदयपुर लगाया गया है।
योगेश कुमार श्रीवास्तव अब गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड, जयपुर के महाप्रबंधक होंगे।
हरफूल पंकज को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अलवर के पद पर तैनात किया गया है।
सैयद शीराज अली जैदी को उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA), जयपुर लगाया गया है।
एसडीएम और एडीएम स्तर पर बदलाव:
आदेश के तहत बड़ी संख्या में उपखंड अधिकारियों (SDM) के भी तबादले किए गए हैं:
जगदीश प्रसाद गौड़ को उपखंड अधिकारी, हिंडौन (करौली) लगाया गया है।
संजीव कुमार शर्मा अब उपखंड अधिकारी, कोटड़ा (उदयपुर) होंगे।
ओम प्रकाश सहारण को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर), जोधपुर तैनात किया गया है।
राजकुमार कस्वा राजसमंद के नए अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट होंगे।
आशुतोष ओझा को वन संरक्षक, श्रम एवं विधिक, जयपुर लगाया गया है।
4 तबादले निरस्त, 3 अधिकारी एपीओ
सरकार ने 19 जून 2026 को जारी आदेश के तहत हुए चार अधिकारियों (चन्द्रभान सिंह भाटी, नन्दकिशोर राजोरा, दिनेश कुमार मीणा और रणछोड़ लाल) के तबादले निरस्त कर दिए हैं।
वहीं, प्रशासनिक कारणों से कालूराम (विशिष्ठ सहायक, ऊर्जा राज्यमंत्री), मोनिका सामोर (उपखंड अधिकारी, सीकरी-डीग) और राम लाल मीणा (उपखंड अधिकारी, जैसलमेर) को पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) में रखा गया है। ये तीनों अधिकारी अपनी उपस्थिति कार्मिक विभाग में देंगे।
अतिरिक्त कार्यभार :
जयपुर के जिला रसद अधिकारी (प्रथम) प्रियव्रत सिंह चारण को अपने वर्तमान पद के साथ-साथ जिला रसद अधिकारी (द्वितीय), जयपुर के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
चुनावों के मद्देनजर त्वरित कार्यग्रहण के निर्देश:
आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को देखते हुए, विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना कार्यग्रहण काल या अवकाश का उपयोग किए तुरंत अपने नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागाध्यक्षों और जिला कलेक्टर्स को भी निर्देशित किया गया है कि वे स्थानापन्न (रिलिवर) का इंतजार किए बिना अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त करें। आदेश की पालना न करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।



