चूरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में आधारभूत अवसंरचना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बजट 2026-27 की घोषणाओं को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश में 02 हजार 101.16 करोड़ रुपये की लागत से 03 हजार 232 नॉन-पेचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में चूरू जिले के 06 विधानसभा क्षेत्रों में 66.08 करोड़ रुपये की लागत से 222.71 किलोमीटर लंबाई की 73 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। इस निर्णय से किसानों, युवाओं, उद्यमियों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित आवागमन मिलेगा। चूरू जिले में विधानसभा क्षेत्रवार स्वीकृत सड़कों में चूरू विधानसभा क्षेत्र में 18 सड़कें (39.80 किमी, 12.01 करोड़ रुपये), रतनगढ़ में 14 सड़कें (42.20 किमी, 10.98 करोड़ रुपये), सादुलपुर में 17 सड़कें (45.09 किमी, 11.22 करोड़ रुपये), सरदारशहर में 09 सड़कें (38.07 किमी, 11.06 करोड़ रुपये), सुजानगढ़ में 06 सड़कें (22.40 किमी, 9.91 करोड़ रुपये) तथा तारानगर में 09 सड़कों (35.15 किमी, 10.90 करोड़ रुपये) का निर्माण किया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी तथा जिले की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति को नई गति मिलेगी।
चूरू जिले में 66.08 करोड़ की लागत से बनेगी 73 सड़कें, 222.71 किमी लंबाई की मिसिंग लिंक एवं नॉन-पेचेबल सड़कों का होगा निर्माण
ram


