श्रीगंगानगर। जिले के पदमपुर में नवनिर्मित आयुष चिकित्सालय भवन का लोकार्पण 6 अगस्त 2026 को होगा। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. चरणजीत सिंह ने बताया कि पदमपुर स्थित आयुष चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का नाम ‘मैडम प्रवीणालता शर्मा ब्लॉक आयुष चिकित्सालय’ रखा गया है। इस चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य लगभग सवा करोड़ रूपये द्वारा भामाशाह अशोक कुमार शर्मा द्वारा करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पदमपुर में नवनिर्मित आयुष चिकित्सालय का लोकार्पण समारोह गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा होंगे। उनके द्वारा चिकित्सालय भवन का उद्घाटन किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी के अनुसार नया आयुष चिकित्सालय क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सौगात सिद्ध होगा।
पदमपुर में नए आयुष चिकित्सालय भवन का लोकार्पण 6 अगस्त को
ram


