चित्तौड़गढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश-निकास व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा वेयरहाउस में उपलब्ध निर्वाचन सामग्री के रखरखाव का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी अभिलेख अद्यतन रखने, सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करने एवं वेयरहाउस की सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश धाकड़, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा कार्यालय अधीक्षक विवेक व्यास उपस्थित रहे।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
ram


