जोधपुर में 31 जुलाई को जिले में यहा लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर

ram

जोधपुर। प्रमुख शासन सचिव, राजस्व के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों की अवधि 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक कर दी गई है, इन फॉलो अप शिविर का समय प्रातः 9.30 बजे से सायं 6.00 बजे तक रहेगा। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि शुक्रवार, 31 जुलाई को जिले की विभिन्न पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत पदमगढ़ एवं देवराजगढ़ के लिए शिविर पदमगढ़ में, पंचायत समिति लुणी की ग्राम पंचायत गंगाणा एवं बोरानाडा के लिए बोरानाडा में, पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत पालड़ी मांगलिया एवं माणकलाव के लिए माणकलाव में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार पंचायत समिति मण्डोर की ग्राम पंचायत जाजीवाल गहलोता एवं जाजीवाल खिचियान के लिए शिविर जाजीवाल गहलोता में, पंचायत समिति ओंसिया की ग्राम पंचायत बारा खुर्द एवं चान्दरख के लिए शिविर बारा खुर्द में, पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत कास्टी एवं सेवकी खुर्द के लिए शिविर कास्टी में, पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायत बागोरिया में, पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम पंचायत सालवा खुर्द एवं बाड़ा कलां के लिए सालवा खुर्द में शिविर आयोजित होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *