ग्राम पंचायत चावंडिया व मानोता में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित

ram

जमवारामगढ़। राजस्थान सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा आमजन को राहत देने के लिए एक ही छत के नीचे 22 विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का प्रदेश की जनता भरपूर लाभ उठा रही है। ओर ग्रामीणों की वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान भी एक ही छत के नीचे किया जा रहा है।इसी क्रम में मंगलवार दिनांक 8 जुलाई को ग्राम पंचायत चावंडिया में सरपंच पपीता चंद्रप्रकाश मीणा व मानोता मे सरपंच कैलाश महावर की अध्यक्षता में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन हुआ। नायब तहसीलदार सुनिता जेफ ने बताया की ग्रामीण सेवा शिविर में पंचायतीराज, शिक्षा, चिकित्सा, राजस्व, बिजली,वन एवं पर्यावरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जल संसाधन विभाग, सिंचाई विभाग एवं पशुपालन विभाग सहित 22 विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी ललित मीणा ने शिविरों का जायजा लिया तथा प्रत्येक विभाग की प्रगति रिपोर्ट जांची। पूर्व वार्ड पंच विजय शर्मा ने मानोता में नेटवर्क समस्या को लेकर शिविर प्रभारी एसडीएम ललित मीणा से मोबाइल टावर लगाने की मांग की। हालांकि मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण शिविर में भी काम काज में बाधा उत्पन्न हुई। इस दौरान चावंडिया सरपंच पपीता चंद्रप्रकाश मीणा, मानोता सरपंच कैलाश महावर, ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद शर्मा व हेमराज शर्मा, पटवारी धर्मेन्द्र गिला, रामकरण मीणा, सीडीपीओ अनुसूया पारीक सुपरवाइजर भोली देवी मीणा, वेटेनरी सुमन जाट, एलडीसी अर्जुन लाल मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी रेवड मल मीणा, सहायक विकास अधिकारी रामजीलाल मीणा व समाजसेवी सुरज्ञान फागणा सहित 22 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *