जो जैसा करता है वैसा ही पाता है : संत जीवण राम

ram

खैरथल। कस्बे के विजय पार्क में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में बाबा आयाराम दरबर सरदार नगर अहमदाबाद के गद्दी नशीन संत जीवण राम उर्फ श्याम बाबा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस दुनिया में हम सभी का पार्ट अपना-अपना अलग-अलग यूनिक और अच्छा बुरा पार्ट फिक्स बना हुआ है इसमे सबसे विडम्बना इस बात की है कि इस दुनिया में सबके बदलने, परिवर्तन होने और सुधरने का टाइम भी अलग अलग बना हुआ है इसलिये सिर्फ अपने को बदलिये उनका जब समय आएगा तो वो खुद ही बदल जाएंगे । उन्हें बदलने का विचार करके समय बरबाद न करे इस दुनिया में हमें अक्सर यह सुनने को मिलता हैं की जो गालत करते हैं वही सुखी रहते हैं और जो अच्छे कर्म करते हैं उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन प्रकृति का नियम कभी भी गलत नही ही सकता जो जैसा करता है वैसा ही पाता है जैसे कोई गलत करके भी सुखी है तो उसके पिछला कोई संचित पुण्य कर्म उसके भाग्य में बचा हुआ है जो उसे गलत करने पर भी सुख दे रहा है लेकिन जैसे ही वह संचित पुण्य कर्म खत्म होगा तो सीधा राजा से रंक बन जाएगा या कोई बड़े से बड़े रोग या कोई बड़ी समस्या से पीड़ित हो जाएगा । क्योंकि आजकल ऐसा वर्तमान में बहुत सुनने को देखने को मिलता रहता है। दूसरा प्रकृति का नियम है की हर किसी को अच्छा बुरा कार्य करने की पूरी स्वतंत्रता है इसलिये व्यक्ति के पाप का घड़ा जब तक भरेगा नहीं तब तक फूटेगा भी नहीं। प्रकृति का सबसे घातक और खतरनाक नियम, आप बड़े से बड़े पाप करके कानून,समाज और देश को धोखा दे सकते है। लेकिन प्रकृति के नियम के मुताबिक आज तक कोई उसे धोखा दे सका और नही कोई उससे बच पाया है। इसलिए जीवन की हर घटना बहुत ही सुंदर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *