बेगू। बेगू के ग्राम पंचायत बरनियास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीणों के लिए राहत और खुशी लेकर आया। शिविर में पांच लाभार्थियों द्वारा पुश्तैनी मकानों के पट्टों हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनका ग्राम पंचायत द्वारा नियम 157(1) के तहत त्वरित निस्तारण करते हुए मौके पर ही पट्टे तैयार कर वितरित किए गए।
पट्टा प्राप्त करने वालों में नारायण लाल पुत्र हजारी रेबारी एवं कृष्णपाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी संग्रामपुरा, लादूलाल पुत्र भूरा कुमावत एवं रतनलाल पुत्र कालू गुर्जर निवासी कितियास तथा डालचंद पुत्र भैरूलाल कुमावत निवासी हाडो का खेड़ा शामिल रहे।
पट्टे प्राप्त कर लाभार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं विधायक महोदय का हार्दिक आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने से अब उन्हें अपने पुश्तैनी मकानों का वैधानिक अधिकार प्राप्त हुआ है।
ग्रामीण सेवा शिविर में मिला पुश्तैनी मकानों का अधिकार
ram


