चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को जिले के रतनगढ़ उपखंड की मैणासर ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया व आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला कलक्टर सुराणा ने मैणासर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन— प्रशासन आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी कार्यप्रणाली के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का अधिकतम निस्तारण शिविर स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों को जिले में कोड चूरू, पुस्तक संवाद आदि शिक्षा नवाचारों तथा शिविरों के दौरान 22 विभागों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार योजना, वीबीजीरामजी, आवासीय पट्टों, जन्म— मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी सेवाएं, राजस्व सेवाएं आदि सहित 90 से अधिक सेवाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान सुराणा ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने भी लाइब्रेरी विकास, सड़क, पेयजल सहित स्थानीय समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी मिथिलेश, तहसीलदार हरदीप सिंह, किशनाराम, विकास अधिकारी जगदीश व्यास, रामकृष्ण, गंगाधर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने रतनगढ़ उपखंड की मैणासर ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ram


