उपखण्ड निम्बाहेडा में वरिष्ठजनों के सम्मान में आयोजन, 227 वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण बांटेंगे

ram

चित्तौड़गढ़। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प” के तहत सांसद सी.पी. जोशी की पहल पर केंद्र सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना में जिले के वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम भारतीय कृत्रिम अंग उपकरण निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से रविवार 14 जून को दोपहर 1 बजे कृषि उपज मंडी निम्बाहेड़ा में आयोजित होगा। उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जितेन्द्र कुमार गढ़वाल ने बताया कि योजना के अंतर्गत पूर्व में चिन्हित वरिष्ठजनों को व्हीलचेयर, छड़ी, वॉकर, बैसाखी, कान की मशीन, कृत्रिम डेन्चर, घुटने का पट्टा, कमर बेल्ट, गले का कॉलर, सिलिकॉन कुशन सहित दैनिक जीवन में उपयोगी सहायक उपकरण नि शुल्क प्रदान किए जाएंगे। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा जिले की सभी पंचायत समिति मख्यालयों पर 23 सितम्बर
2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक परीक्षण शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में निम्बाहेडा़ व भदेसर उपखण्ड के 227 वरिष्ठजनों को परीक्षण उपरान्त चिन्हित कर इस शिविर में 1317 सहायक उपकरण वितरित किये जायेगे। विभाग द्वारा सभी पात्र वरिष्ठजनों से आग्रह किया गया है कि रविवार को शिविर में पधारकर अपने सहायक उपकरण प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *