रामदास अठावले ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया

ram

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने युवा पीढ़ी से हर तरह के नशे से दूर रहने का आह्वान किया। केंद्रीय राज्य मंत्री जयपुर में आज नशा मुक्त भारत जन चेतना सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। रामदास अठावले ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को देश के विकास में लगाएं, ताकि देश को विकसित बनाने में युवाओं कीहिस्सेदारी बढ़े। रामदास अठावले ने कहा कि नशे से समाज के हर तबके का नुकसान होता है। उन्होंने समारोह में मौजूद सभी लोगों से अपील की कि वे सभी अपने आस-पास नशा करने वाले लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि यदि कोई निजी संस्था नशा मुक्ति केंद्र खोलना चाहती है तो केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले एक निजी संस्थान द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन सम्मान समारोह में भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। अठावले ने अपने सम्बोधन में कहा कि उनका मंत्रालय दिव्यांगजनों के लिए ज़रूरी किट उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। उन्होने समाज के लोगों से अपील की कि दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए हर संभव मदद देने के लिए आगे आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *