बीकानेर हाउस में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया पौधारोपण

ram

जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के शुभारंभ के क्रम में मुख्य सचिव और नई दिल्ली में राजस्थान के मुख्य आवासीय आयुक्त वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर राजस्थान के आवासीय आयुक्त नवीन जैन ने भी पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। राजस्थान सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है तथा ‘हरियालो राजस्थान’ मिशन के तहत राज्यभर में वर्षा ऋतु के दौरान व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर से की है। आवासीय आयुक्त नवीन जैन ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *