जयपुर । जयपुर नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की और परिवादियों से फ़ोन पर फीडबैक लिया। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शिकायतों की नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग करने की जरूरत हैं । कसेरा ने कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शी सोच से जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में संपर्क हेल्पलाइन मील का पत्थर साबित हो रही है। कसेरा ने हेल्पलाइन पर परिवादियों से संपर्क किया और उनकी समस्याओं को विस्तार और संवेदनशीलता से सुना। परिवादियों ने उन्हें टूटी सड़को के निर्माण/मरम्मत , जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र में हुए नामों की गड़बड़ियों और पट्टे जारी करने ,सफाई व्यवस्था आदि से सम्बंधित शिकायतों के बारें में बताया। आयुक्त ने परिवादियों कि समस्याओ पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के लिए निर्देशित किया। संपर्क पोर्टल के आंकड़ो के अनुसार अब तक जयपुर नगर निगम से सम्बंधित 91 हज़ार 753 प्रकरण दर्ज हुये है। उनमे से 87 हज़ार 884 प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है जो कि लगभग 95.78 प्रतिशत है। विभाग द्वारा शिकायतों का औसत निस्तारण 18 दिवस में किया जा रहा है। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सभी विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर परिवादियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर शीघ्र समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

जयपुर नगर निगम आयुक्त ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
ram


