राजस्थान में मौसम : दिन में गर्मी, रात में बढ़ी ठंड

ram

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ने लगी है। कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, वहीं दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

गुरुवार को माउंट आबू प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके बाद फतेहपुर में 12.5, सीकर में 13.2, सिरोही में 13.4, नागौर में 14.1, उदयपुर में 14.4 और चित्तौड़गढ़ में 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दूसरी ओर बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। दिनभर धूप रहने से कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। अगले दो सप्ताह के पूर्वानुमान में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर, जबकि रात का तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

इस दौरान प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम रहने का अनुमान है। मौसम के इस बदलाव के साथ सुबह और रात में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *