विकसित भारत के संकल्प को गति देने के लिए सभी विभाग समयबद्धता और प्रतिबद्धता के साथ काम करें- मुख्य सचिव

ram

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को शासन सचिवालय में 11वीं शासी परिषद (Governing Council) की आगामी बैठक की पूर्व तैयारियों तथा दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के एक्शन पॉइंट्स की मध्यावधि समीक्षा के लिए ‘प्री-ब्रीफिंग’ बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि ‘विकसित भारत’ थीम के अंतर्गत राज्य में ह्यूमन कैपिटल विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल करें।
लंबित एवं प्रक्रियाधीन कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के सभी एक्शन पॉइंट्स की प्रगति का बारीकी से विश्लेषण किया। जिन विभागों ने सभी मानकों पर अच्छा कार्य किया है, उनके कार्यों पर मुख्य सचिव ने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही, मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जो पॉइंट्स वर्तमान में प्रक्रियाधीन हैं उन्हें मिशन मोड में समयबद्ध रूप से और प्रभावशीलता के साथ पूर्ण किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सीईओ रीति (राजस्थान इंस्टीट्यूट ​फॉर ट्रांसफोर्मेशन एंड इनोवेशन) तथा अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *