विधान सभा अध्यक्ष देवनानी उत्तराखण्ड की पांच दिवसीय यात्रा में करेंगे चार धाम के दर्शन— देवनानी जयपुर से रवाना होंगे 2 जून मंगलवार को

ram

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी उत्तराखंड की पांच दिवसीय यात्रा में चार धाम के दर्शन करेंगे। देवनानी जयपुर से मंगलवार 2 जून को प्रातः 10:00 बजे वायुयान से देहरादून जाएंगे।
पवित्र और आध्यात्मिक तीर्थ यात्रा
देवनानी ने कहा कि चार धाम की यात्रा पवित्र और आध्यात्मिक तीर्थ यात्रा है। देवनानी इस यात्रा को पारंपरिक क्रम में पूरा करेंगे। पारंपरिक क्रम के अनुसार यह यात्रा यमुनोत्री से आरंभ होकर गंगोत्री और केदारनाथ होते हुए बद्रीनाथ धाम पर पूरी होती है। देवनानी ने बताया कि यमुनोत्री धाम देवी यमुना, गंगोत्री धाम देवी गंगा, केदारनाथ धाम भगवान शिव और बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है।
चार धाम की पांच दिवसीय यात्रा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवनानी दो जून को जयपुर से देहरादून प्रस्थान करेंगे। तीन जून को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन करने के पश्चात देवनानी रात्रि विश्राम गंगोत्री में करेंगे। चार जून को केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन एवं रात्रि विश्राम करेंगे। देवनानी पांच जून को बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर देहरादून लौटेंगे। देवनानी का 6 जून को जयपुर वापसी का कार्यक्रम है।
देश व प्रदेश की खुशहाली की करेंगे कामना
देवनानी चारों धामों के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और निरन्तर प्रगति की कामना करेंगे। देवनानी ने कहा कि चार धाम यात्रा भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र मानी जाती है। हिमालय की गोद में स्थित ये चारों धाम श्रद्धालुओं के लिए आस्था, तप और दिव्यता के प्रतीक हैं। देवनानी यात्रा के दौरान प्रदेश की समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना भी करेंगे। देवनानी उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से भी करेंगे मुलाकात- इस यात्रा के दौरान देवनानी का उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और विधान सभा अध्यक्ष मती रितु खंडूरी भूषण से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *