Hair Fall से हैं परेशान? केले का यह जादुई Hair Mask देगा मिनटों में छुटकारा, बाल बनेंगे मजबूत

ram

नई दिल्ली। आजकल झड़के बालों की समस्या आम हो गई है। बढ़ता हुआ प्रदूषण, स्ट्रेस और पोषण की कमी से बाल झड़ने लगते हैं। लोग महंगे-महंगे केमिकल ट्रीटमेंट बालों में करवाते है, बाद में इसके नुकसान देखने को मिलते है। झड़ते बालों की समस्या से हर कोई परेशान है। अगर आप बालों में प्राकृतिक रुप से उपाय ट्राई करेंगे, तो इस समस्या से आपको काफी राहत मिलेगी। केला बालों की देखभाल के लिए बेहद फायदेमंद प्राकृतिक तत्व माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन A, B और E के साथ भरपूर पोटैशियम बालों को अंदर से पोषण देने का काम करते हैं। यह स्कैल्प की रूखापन कम करके बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे हेयर फॉल की समस्या भी कम हो सकती है। साथ ही केला बालों में प्राकृतिक चमक लाकर उन्हें मुलायम और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं केले से बने कुछ असरदार हेयर मास्क और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में।

केला, शहद और दही से हेयर मास्क कैसे बनाएं
हेयर मास्क बनाने के लिए पके केले को अच्छी तरह से मैश कर लें और इसमें एक चम्मच शहद और दो चम्मच दही मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। दही बालों में नमी बनाएं रखना और डैंड्रफ की समस्या दूर करता है, शहद एंटी-बैक्टीरियल का कार्य करता है और केला बालों को मजबूती प्रदान करता है। इस हेयर मास्क आप 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें, इसके बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को अच्छे से वॉश कर लें। इस मास्क के इस्तेमाल से बालों का रुखापन कम और नेचुरल शाइन मिलती है।

केला और नारियल तेल हेयर मास्क
एक पका केला लें और इसे अच्छे से मैश कर लें। अब इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल मिला लें। यह हेयर मास्क डैमेज और फ्रिजी बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। असल में नारियल का तेल बालों को पोषण देता है और बालों में ड्राईनेस कम करता है। इस मास्क को 40 मिनट तक लगाएं और बाद में माइल्ड शैम्पू से हेयर वॉश कर लें।

केला और एलोवेरा हेयर मास्क
इसके लिए एक पका केला लें और इसे मैश करें। अब इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। एलोवेरा जेल स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है और बालों की जड़ों को मजबूत करता है। रुखे बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाता है। इसको आप 30-35 मिनट तक बालों में बालों में लगाएं इसके बाद बालों को अच्छे से धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *