केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जोधपुर, मुख्यमंत्री ने की अगवानी

ram

जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जोधपुर आगमन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर अगवानी की और स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पाली सांसद पी.पी. चौधरी, शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व राज्यमंत्री प्रो महेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व राज्य मंत्री मेघराज लोहिया, पूर्व सांसद रामनारायण डूडी, भाजपा शहर अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस आयुक्त शरत कविराज सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री आज सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेें तथा वहां से मेड़ता हेलीपेड जिला नागौर के लिए प्रस्थान किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मेड़ता के राव दूदा गढ़ में मेड़ता के संस्थापक राव दूदा राठौड़ की अश्वारूढ प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मूर्ति अनावरण समारोह की अध्यक्षता पूर्व नरेश गज सिंह करेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर 2.35 बजे मेड़ता हेलीपेड से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे रातानाडा चौराहा पहुंचकर पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत रक्षा मंत्री 3.55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा शाम चार बजे बेंगलुरु, कर्नाटक के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *