शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने की उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से तय समयावधि में आवेदन करने की अपील

ram

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 31 मई तक आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आवेदन का यह अंतिम अवसर होगा, इसके बाद तिथि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। गहलोत ने कहा कि प्रदेश के छात्र छात्राओं के हित को देखते हुए तिथि को 30 अप्रैल से बढ़ाकर 31 मई 2026 किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विद्यार्थी हित में राज्य से बाहर स्थित शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे राजस्थान राज्य के मूल निवासी विद्यार्थियों के लिए पंजीकृत पात्र शिक्षण संस्थाओं को इस वर्ष के लिए विभागीय स्तर से अनुमत कर दिया गया है। सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि राज्य में स्थित आई.टी.आई. शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के हित में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गए डेटा अनुसार आई टी आई शिक्षण संस्थानों को भी छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रदर्शित किया जा चुका है। अतः छात्रवृत्ति हेतु समस्त पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन करना सुनिश्चित करें। गहलोत ने कहा कि अभ्यर्थी उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं से संबंधित केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा जारी अद्यतन दिशा-निर्देश की विस्तृत जानकारी के लिए www.sjmsnew.rajasthan. gov.in/scholarship ya विभागीय वेबसाइट sje.rajasthan.gov.in भी विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *