सुबह की भागदौड़ में चाहिए दिनभर की एनर्जी? 10 मिनट में बनाएं सब्जियों से भरपूर ये टेस्टी उपमा

ram

नई दिल्ली। गर्मियों की सुबह अक्सर कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो पेट के लिए हल्का हो लेकिन दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी भी दे। ऐसे में उपमा एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। राई और करी पत्ते के तड़के वाला उपमा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि न्यूट्रिशन से भी भरपूर है। अगर आप भी सुबह की भागदौड़ में कोई ऐसी डिश बनाना चाहते हैं जो झटपट तैयार हो जाए और सबको पसंद आए, तो आइए जानते हैं खिले-खिले और स्वादिष्ट उपमा बनाने का सबसे आसान तरीका।

उपमा बनाने के लिए सामग्री
सूजी- 1 कप
पानी- 2.5 से 3 कप
सब्जियां- बारीक कटा हुआ प्याज, गाजर, बीन्स और मटर
तड़के के लिए- राई, उड़द दाल- 1 चम्मच, चना दाल- 1 चम्मच, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च
बारीक कटी हरी मिर्च
कद्दूकस किया हुआ अदरक
हरा धनिया
मूंगफली
नमक स्वादानुसार
तेल

बनाने की विधि
सबसे पहले एक कड़ाही में सूजी डालें और उसे मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। ध्यान रहे कि सूजी का रंग ज्यादा डार्क न हो, बस उसकी कच्ची महक निकल जानी चाहिए। भुनी हुई सूजी को एक प्लेट में निकाल लें।
अब एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल या घी गरम करें। सबसे पहले राई चटकाएं, फिर इसमें चना दाल और उड़द दाल डालें। जब दालें हल्की सुनहरी हो जाएं, तब करी पत्ता, मूंगफली, अदरक और हरी मिर्च डालें। मूंगफली के कुरकुरे होने तक इसे भूनें।
अब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और पारदर्शी होने तक भूनें। इसके बाद गाजर, मटर और बीन्स जैसी सब्जियां मिलाएं। सब्जियों को 2-3 मिनट तक पकाएं, ताकि वे हल्की नरम हो जाएं, लेकिन उनका क्रंच बना रहे।
अब कड़ाही में पानी डालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं। पानी में एक उबाल आने दें।
जब पानी उबलने लगे, तो आंच धीमी कर दें। एक हाथ से धीरे-धीरे भुनी हुई सूजी डालें और दूसरे हाथ से लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें।
जब सूजी सारा पानी सोख ले, तो कड़ाही को ढक्कन से ढंक दें और बिल्कुल धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए पकने दें। इससे उपमा भाप में अच्छी तरह फूल जाता है और खिला-खिला बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *