विजय का तमिलनाडु मुख्यमंत्री बनना तय : टीवीके को कांग्रेस, वामपंथी, वीसीके का समर्थन, अब बहुमत के लिए 118 विधायक पूरे

ram

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में इस समय बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है। दावा किया जा रहा है कि अभिनेता विजय की पार्टी TVK अब सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई है, क्योंकि छोटे दलों से समर्थन मिलने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, TVK को VCK, CPI और CPM जैसे दलों का समर्थन मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा कांग्रेस के कुछ विधायकों के समर्थन का भी दावा किया जा रहा है, जिससे कुल संख्या 118 के करीब बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह आंकड़ा पूरी तरह से आधिकारिक है या नहीं। राज्यपाल की ओर से पहले ही यह कहा गया था कि सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत जरूरी होगा, और उसी आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। उधर, राजनीतिक हलचल के बीच DMK की ओर से भी बयान सामने आए हैं। पार्टी नेता कनिमोझी ने गवर्नर की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि संवैधानिक पदों को लेकर बहस जारी है और उनकी पार्टी का रुख पहले जैसा ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *