नई दिल्ली। मोटोरोला जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर सकता है जिसे कंपनी Motorola Edge 70 Pro के नाम से पेश कर सकती है। बता दें कि कंपनी पहले ही अपनी Edge 70 सीरीज में कुछ नए मॉडल लॉन्च कर चुकी है जिसमें अभी Motorola Edge 70 और Edge 70 Fusion भी शामिल है। अब कंपनी इस सीरीज में अपना नया Motorola Edge 70 Pro+ लेकर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नया डिवाइस जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Edge 70 Pro के मुकाबले कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे, जिससे हाल ही में लॉन्च हुए उस डिवाइस में फीचर्स के मामले में रह गई कुछ कमियां पूरी हो जाएंगी। कहा जा रहा है कि ये नया डिवाइस तीन अलग-अलग कलर में आ सकता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
Motorola Edge 70 Pro+ कब तक होगा लॉन्च?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर मुकुल शर्मा ने अपनी एक पोस्ट में दावा किया है कि ये स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इस महीने के आखिर तक भारत में Motorola Edge 70 Pro+ को लॉन्च कर सकती है। ये डिवाइस देश में ग्रीन, रेड और ब्राउन कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।
मिलेगा टेलीफोटो कैमरा भी
रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये डिवाइस हाल ही में लॉन्च हुए Motorola Edge 70 Pro के मुकाबले कई नए फीचर्स ऑफर करेगा। इतना ही नहीं Motorola Edge 70 Pro+ के पिछले हिस्से पर एक टेलीफोटो कैमरा भी देखने को मिल सकता है, जो एक जाने-पहचाने चौकोर आकार के कैमरा मॉड्यूल के अंदर फिट किया जा सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि Motorola Edge 70 Pro+ में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है, जो Edge 70 Pro मॉडल में नहीं थी। इस आने वाले डिवाइस के सबसे महंगे वेरिएंट में 16GB तक RAM देखने को मिल सकती है।



