Xiaomi के दो नए 5G फोन जल्द आएंगे: MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स

ram

नई दिल्ली। Xiaomi जल्द ही अपने दो नए 5G फोन लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपनी प्रीमियम मिड-रेंज Civi लाइनअप को Xiaomi Civi 6 और Xiaomi Civi 6 Pro के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। ये दोनों डिवाइस कई खास फीचर्स से लैस होने वाले हैं, जिनमें 1.5K डिस्प्ले, MediaTek चिपसेट और बेहतर कैमरा हार्डवेयर देखने को मिल सकता है। अपकमिंग डिवाइस स्लिम डिजाइन, बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस और बैलेंस्ड फ्लैगशिप-ग्रेड फीचर्स पर फोकस करेंगे। चलिए पहले जानते हैं कि ये दोनों डिवाइस कब तक लॉन्च होंगे।

Xiaomi Civi 6 सीरीज कब तक लॉन्च होगी?
हालिया Weibo पोस्ट में टिपस्टर Digital Chat Station ने बताया है कि Xiaomi Civi 6 सीरीज जल्द ही चीन में लॉन्च होगी। हालांकि अभी तक इसकी सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह आने वाला लाइनअप Xiaomi Civi 5 Pro की जगह लेगा।

Xiaomi Civi 6 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Xiaomi Civi 6 में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला 6.59-इंच का डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। साथ ही इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। फोन में 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलने की उम्मीद है, जो कैमरा डिपार्टमेंट में एक बड़ा अपग्रेड देगा।

Xiaomi Civi 6 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
दूसरी तरफ Xiaomi Civi 6 Pro में थोड़ी बड़ी 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। साथ ही इस प्रो मॉडल में ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिल सकता है। हालांकि स्टैंडर्ड मॉडल की तरह Pro वेरिएंट में भी 5x जूम वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *