जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर कुम्हार–कुमावत–प्रजापत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर माटी कला को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाओं और समाज हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन किया
ram


