मुंबई। इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक मज़ेदार और हल्की-फुल्की डांस रील शेयर कर फैंस को ट्रीट दी है। पॉपुलर ट्रैक “राउडी बेबी” पर थिरकते हुए, कार्तिक ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है, “हैपी इंटरनेशनल डे’।
इस डांस रियल में कैज़ुअल लुक में नजर आ रहे कार्तिक पूरी तरह अपने अंदाज़ में दिखे और बीट्स के साथ बड़ी ही आसानी से मूव करते नजर आए। उनकी रिलैक्स एनर्जी और नैचुरल स्टाइल ने इस रील को तुरंत ही एंगेजिंग बना दिया, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया।
गौरतलब है कि अपने आइकॉनिक हुक स्टेप्स और शानदार लेगवर्क के लिए जाने जाने वाले कार्तिक ने डांस के मामले में ऑडियंस के साथ एक मजबूत कनेक्शन बनाया है। कैची मूव्स से लेकर आसान स्टेप्स तक, वह हमेशा डांस को एंटरटेनिंग और रिलेटेबल बनाए रखते हैं और यह नई रील इसका बेहतरीन उदाहरण है।

कार्तिक आर्यन ने इंटरनेशनल डांस डे पर शेयर किया फन और ईज़ीगोइंग रील
ram


