भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का राजस्थान दौरा, CM भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत

ram

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को राजस्थान दौरे पर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए नितिन नबीन का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि राजस्थान की पावन धरा पर पधारने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का हार्दिक स्वागत व सत्कार किया। आपका आगमन प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला है। संगठन की मजबूती और जन-कल्याण के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आपका सानिध्य सदैव प्रेरणादायी रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *