जयपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जयपुर आगमन को लेकर पूरे जयपुर शहर में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत में युवा मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत समारोह एवं ऐतिहासिक बाइक रैली का विराट आयोजन किया जा रहा है, जो जयपुर की सड़कों पर युवा शक्ति के अद्वितीय उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का भव्य प्रदर्शन करेगा। जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि यह आयोजन केवल स्वागत नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और युवा शक्ति के समर्पण का विराट प्रदर्शन होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन, ऊर्जा और पूर्ण समर्पण के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं। अमित गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि युवा मोर्चा सहित जिले के सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में उपस्थित रहकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत सुनिश्चित करें। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर चुनौती को अवसर में बदलने की क्षमता रखते हैं। यह बाइक रैली जयपुर में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक संदेश का संचार करेगी तथा युवाओं की भागीदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पूर्यवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम जयपुर आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए युवा मोर्चा पूरी ताकत के साथ जुटा है और प्रत्येक कार्यकर्ता इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए संकल्पित है। यह भव्य बाइक रैली में 5000 बाइक का काफिला चलेगा और दोपहर 2 बजे निर्धारित स्थान (ओटीएस) से रवाना होगी। सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे अनुशासन, एकरूपता और पूर्ण उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा को और अधिक भव्य बनाएं, ताकि जयपुर शहर के कार्यकर्ताओं की एकता, ऊर्जा और संगठनात्मक शक्ति का प्रभावशाली संदेश पूरे प्रदेश में जाए।

युवा मोर्चा जयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का करेगा भव्य ऐतिहासिक स्वागत:अमित गोयल
ram


