उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

ram

जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘अंबेडकर जयंती समारोह’ में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाग लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच समिति द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बाबा साहब के महान विचारों, संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा सामाजिक समरसता के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें समानता, न्याय और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब द्वारा रखी गई नींव को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की पूरे विश्व में अलग पहचान है और देश निरंतर अंबेडकर जी के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हर नागरिक को समान अवसर मिले, यह बाबा साहब का सपना था, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *