गूगल पिक्सल 11 सीरीज कब होगी लॉन्च, टाइमलाइन, चेक करें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स

ram

नई दिल्ली। Google इन दिनों अपने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। गूगल के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के चार मॉडल Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold मार्केट में पेश किए जाएंगे। कंपनी ने फिलहाल अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी ऑफिशियल डेटा शेयर नहीं किया है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में इन स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी सामने आ चुकी हैं। गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन की संभावित लॉन्च टाइमलाइन, प्राइसिंग और स्पेसिफिकेशन्स के बारे अब तक सामने आई डिटेल्स नीचे बता रहे हैं।

गूगल पिक्सल 11 की संभावित टाइमलाइन और प्राइसिंग
गूगल पिक्सल 11 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन को अगस्त 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन के चार मॉडल Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold पेश किए जाएगा। कीमत बात करें तो Pixel 11 का 12 जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च करने की उम्मीद है।

गूगल पिक्सल 11 संभावित स्पेसिफिकेशन्स
गूगल पिक्सल 11 संभवित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.3-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। गूगल का यह फोन Tensor G6 चिपसेट, 12GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। यह फोन 5,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ लाया जा सकता है। फोटोग्राफी की बात करें तो Pixel 11 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया जा सकता है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP टेलीफोटो सेंसर के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। फिलहाल इस फोन के सेल्फी कैमरा को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। गूगल के अपकमिंग पिक्सल सीरीज स्मार्टफोन को लेकर डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *