अलवर /खैरथल तिजारा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि न केवल संविधान देकर उन्होंने हमारे अधिकारों को सुरक्षित किया बल्कि शिक्षा का महत्व भी समाज को बताया, वह मानवता के सच्चे पुजारी थे, उनके प्रयासों से ही देश में विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधान का निर्माण हो सका।जूली खैरथल तिजारा जिले के श्यामाका में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह गांव बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर सामाजिक चेतना के केंद्र के रूप में स्थापित होगा। जूली बोले यह कार्यक्रम केवल प्रतिमा अनावरण नहीं बल्कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात कर जन जन तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है। उन्होंने उनके विचारों को आज के दौर में भी प्रासंगिक बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष,शिक्षा और समानता का प्रतीक है। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो उनका यह वक्तव्य वर्तमान में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण हम सभी के लिए गौरव की बात है, उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।

टीकाराम जूली ने कहा कि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण हमारे लिए गौरव की बात है।
ram


