यूपीपीएससी एलटी ग्रेड सोशल साइंस का रिजल्ट जारी, 9242 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल, देखें रोल नंबर

ram

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा सामाजिक विषय का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से PDF फॉर्मेट में उपलब्ध करवाया गया है जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। प्रीलिम एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं।

9242 उम्मीदवार हुए मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई
यूपीपीएससी की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक सोशल साइंस विषय के लिए कुल 209572 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 120302 उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में शामिल हुए। इसमें से 9242 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माना गया है। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर लिस्ट में दर्ज है वे केवल वे ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मेंस एग्जाम के लिए आवेदन डेट्स की जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

मेरिट लिस्ट इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
होम पेज पर Latest-News में जाएं।
सोशल साइंस विषय रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
इसके बाद आप इसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट PDF डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट: uppsc.up.nic.in

14 जून को होगी मुख्य परीक्षा
इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को प्रस्तावित है। भर्ती के माध्यम से सोशल साइंस विषय के तहत कुल 703 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं जिसमें से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 561, महिला अभ्यर्थियों के लिए 140 और विशिष्ट अध्यापक के लिए 2 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *