भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों और डेयरी सेक्टर को पूरी सुरक्षा : पीयूष गोयल

ram

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में आज का दिन देश के लिए बेहद अहम है और यह भारत की आर्थिक यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। पीयूष गोयल के अनुसार, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और दोनों देशों के मजबूत कूटनीतिक संबंधों तथा नेताओं के बीच दोस्ती के आधार पर फरवरी 2025 में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू हुई थी। इस समझौते का उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच सालाना 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार को हासिल करना है। उन्होंने कहा कि आज का दिन इस लक्ष्य को पाने की दिशा में निर्णायक कदम है, जिसे इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस पहल के बाद पूरे देश में उत्साह और खुशी का माहौल है। उद्योग, व्यापार, कृषि और निर्यात जैसे सभी क्षेत्रों में भविष्य को लेकर सकारात्मक माहौल बना है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में नए अवसर पैदा होंगे और भारतीय निर्यातकों को वैश्विक बाजार में बड़ी बढ़त मिलेगी।
पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि लगभग 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला संयुक्त राज्य अमेरिका अब भारतीय निर्यातकों के लिए सबसे पसंदीदा राष्ट्र का दर्जा देगा, जिससे भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी और अधिक मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *