टोंक : मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म: पयाम-ए-इंसानियत ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे गरम कपड़े

ram

टोंक। वर्तमान में चल रहे सर्दी के मौसम को देखते हुए, ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत (टोंक यूनिट) द्वारा मानवता की सेवा के संकल्प के साथ एक विशेष राहत कार्यक्रम का आयोजन टोंक शहर के मोतीबाग क्षेत्र में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मोतीबाग क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद 50 बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु गरम कपड़ों का वितरण किया गया।
ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत टोंक यूनिट के जिला संयोजक मौलाना वसीम नदवी ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य इंसानियत और भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सर्दी के इस मौसम में गरीब और साधनहीन परिवारों के बच्चों के लिए जीवन निर्वाह कठिन हो जाता है, इसी को दृष्टिगत रखते हुए यूनिट ने इन मासूमों तक मदद पहुँचाने का निर्णय लिया।
मौलाना वसीम नदवी ने संबोधित करते हुए कहा कि “इंसानियत का संदेश हमें सिखाता है कि हम दूसरों के दर्द को अपना समझें। ठंड के मौसम में किसी जरूरतमंद को गर्म कपड़े मुहैया कराना केवल एक मदद नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य है। पयाम-ए-इंसानियत हमेशा से ही बिना किसी भेदभाव के पीड़ित मानवता की सेवा के लिए तत्पर रही है।
कार्यक्रम में मौलाना वसीम नदवी ने समाज के संपन्न वर्ग से भी अपील की कि वे आगे आएं और अपने आसपास के जरूरतमंदों की मदद कर इंसानियत का परिचय दें।
इस वितरण कार्यक्रम में यूनिट के सक्रिय सदस्य नफीस भाई, शाकिर भाई, सेवानिवृत नर्सिंग अधिकारी अब्दुल रशीद उपस्थित रहे। अंत में मौलाना वसीम नदवी ने संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *