कोटा : राष्ट्रीय स्वाभिमान द्वारा वृक्षारोपण के साथ पुआ पकौड़ी का वितरण किया

ram

कोटा। राष्ट्रीय स्वाभिमान आन्दोलन के कोटा महानगर संयोजक श्याम मनोहर हरित ने बताया की मकर संक्रान्ति के पावन एवं पुनीत अवसर पर स्वामी विवेकानंद विचार संस्थान व राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन की ओर से एमबीएस रोड़ से कर्णेश्वर हाउसिंग योजना मुख्य रोड़ पर कोटा दक्षिण विद्यायक संदीप शर्मा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट गिरिराज गुप्ता के नेतृत्व में एक बड़ के बड़े वृक्ष का रोपण करने के बाद वहाँ पर संस्थान की ओर से मीठे पुए व पकौड़ी व चाय के आम भंडारे का आयोजित प्रात: 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक किया गया जिसका बरड़ा कच्ची बस्ती एंव आसपास के निवासियों ने गरम गरम पुए-पकौड़ी एवं गरमा-गरम चाय का पूरा आनन्द लिया । श्याम मनोहर हरित ने बताया की राष्ट्रीय स्वाभिमान आन्दोलन की ओर से पिछले वर्ष से ही कर्णेश्वर योजना व उससे लगी हुई वन विभाग की भूमि पर सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है तथा इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें जितने भी पौधे लगाए गए हैं उनमें से एक-एक पौधे की निरंतर संगठन के सदस्यों द्वारा लगातार देखभाल होते रहने के कारण सभी पौधे बढ़िया तरीके से चल रहे हैं, उन्होने बताया कि अब तक करणेश्वर आवासीय योजना व वन विभाग की भूमि पर सघन वृक्षारोपण किया जा चुका है, जिससे इस क्षैत्र में हरियाली ही हरियाली नजर आने लगी है, अब इस क्षैत्र की सड़कों के किनारे भी आने वाली समय में वृक्ष लगाकर यहां पर भी हरियाली कर दी जायेगी, उन्होने बताया की इस अभियान में वन विभाग भी हमारी पूरी-पूरी सहायता कर रहा है । आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएल प्रजापति, जगदीश चन्द्र सुमन, तेजराज मीणा, श्याम मनोहर हरित, प्रमोद मीणा, मोहन लाल सेन, योगेश जैन, विष्णु प्रसाद गर्ग, कैलाश जांगिड़, सुरेश राठौर, दयाकृष्ण पंचोली, राजैन्द्र मेघवाल, धर्मेन्द्र मेघवाल, राजैन्द्र पारेता, प्रवीण अग्रवाल, महावीर मेघवाल, प्रदीप भाटिया, ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *