नादिया में गरजे मोदी : कहा- टीएमसी घुसपैठियों को बचाने के लिए पश्चिम बंगाल में SIR का विरोध कर रही

ram

नादिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट से नादिया जिले के राणाघाट में आयोजित कार्यक्रम को फोन से वर्चुअली संबोधित किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “वह (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) उन घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं जो पश्चिम बंगाल पर कब्ज़ा करने पर तुले हुए हैं। टीएमसी घुसपैठियों को बचाने के लिए पश्चिम बंगाल में SIR का विरोध कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “टीएमसी भाजपा का विरोध करना चाहती है। उन्हें हमारा जमकर, बार-बार, पूरी ताकत से विरोध करने दीजिए। मुझे समझ नहीं आता कि पश्चिम बंगाल के विकास में रुकावट क्यों डाली जा रही है। आप मोदी का विरोध कर सकते हैं, लेकिन बंगाल के लोगों को दुखी मत कीजिए। उन्हें उनके अधिकारों से वंचित मत कीजिए। उनके सपनों को तोड़ने का पाप मत कीजिए। मैं पश्चिम बंगाल के लोगों से हाथ जोड़कर विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि भाजपा को एक मौका दें। मोदी ने कहा, “आज देश तेज़ी से विकास चाहता है। बिहार ने एक बार फिर विकास के लिए NDA सरकार को भारी बहुमत दिया है… बिहार ने बंगाल में भी भाजपा की जीत का रास्ता साफ़ कर दिया है। बिहार ने एक ही आवाज़ में ‘जंगल राज’ को नकार दिया है। 20 साल बाद भी उन्होंने भाजपा-NDA को पहले से ज़्यादा सीटें दी हैं। अब हमें पश्चिम बंगाल में ‘महाजंगलराज’ से छुटकारा पाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *