दौसा : काव्य पथिक दौसा पुस्तक का विमोचन, दो शिक्षकों को मिला काव्य पथिक सम्मान

ram

दौसा। राष्ट्रीय कवि चौपाल के तत्वावधान में आयोजित भव्य विमोचन समारोह में जिले के 101 कवियों के साझा काव्य संकलन ‘काव्य पथिक दौसा’ पुस्तक का विमोचन किया गया। इसी अवसर पर ब्लॉक रामगढ़ पचवारा के दो शिक्षक-साहित्यकारों—लालू राम बैरवा ‘परिंदा राजस्थानी’ (रा.उ.प्रा.वि. भीम का ऊंचा) और सुनील कुमार मिश्र ‘मासूम’ (रा.उ.प्रा.वि. आभानेरी)—को काव्य पथिक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीनदयाल बैरवा ने दोनों सम्मानित साहित्यकारों को माला, दुपट्टा पहनाकर तथा प्रमाण पत्र, पुस्तक प्रति एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर देवनागरी काव्य पथिक सम्मान–2025 से सम्मानित किया।
समारोह में अंंतरराष्ट्रीय हास्य कवि संजय झाला, कवयित्री सपना सोनी, एसडीएम संजू मीणा, संजीव कुमार रावत, राष्ट्रीय कवि चौपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कासिम बीकानेरी, संरक्षक रविन्द्र चतुर्वेदी, मुख्य सलाहकार बाबूलाल बोहरा विज्ञ, सचिव दिनेश तूफानी, कवि सूमा, डॉ. बृजमोहन मीणा, बुद्धिप्रकाश महावर, गोपाल टेलर सहित जिले के वरिष्ठ कवि और साहित्यकार उपस्थित रहे।
काव्य संकलन ‘काव्य पथिक दौसा’ का संपादन राष्ट्रीय कवि चौपाल के जिला अध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन राष्ट्रीय कवि अशोक खेड़ला ने किया। समारोह में साहित्य और लोकभाषा की समृद्ध परंपरा को सराहते हुए कवियों के योगदान को यादगार रूप से रेखांकित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *