नई दिल्ली। दिवाली त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। धनतेरस पर्व के अगले दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है। इसे नरक चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से जाना जाता है। छोटी दीपावली को रूप चौदस मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने रुप-श्रृंगार को निखारती हैं। इसके पीछे मान्यता है कि पुराने समय में जब महिलाएं घर की साफ-सफाई करके थक जाती हैं। जिसके बाद उनका चेहरा फीका पड़ जाता है। इसलिए दिवाली से एक दिन पहले रूप चौदस पर उबटन लगाकर स्नान किया जाता है। इससे शरीर साफ होता है और बॉडी की थकान भी दूर होती है। आप भी इस फेस को घर पर आसानी से बनाकर स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इसे कैसे बनाएं।
इंस्टेंट ग्लो फेस पैक बनाने के लिए सामान
– 2 चम्मच चिरौंजी
– 2 चम्मच बादाम का पाउडर
– फ्लेक्स सीड जेल
– शहद
– केसर के कुछ धागे
– दूध
फेस पैक कैसे बनाएं
– इंस्टेंट ग्लो फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप चिरौंजी को लेकर मिक्सी में पीस लें।
– अब इसमें बादाम का पाउडर डाल दें । इसके बाद इसमें केसर के धागे, फ्लेक्स सीड जेल और थोड़ा सा हनी भी मिक्स कर सकते हैं। फिर इन सारी चीजों को मिक्सी में डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
– अब इसमें शहद, केसर के रेशे और दूध डालकर तैयार करें। यह लीजिए बन गया आपका फेस पैक।
फेस पैक को लगाने का तरीका
सबसे पहले आप चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद फेस पैक को लगाएं। इस चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से रब करते हुए मसाज करें फिर साधा पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। यह आपके चेहरे को इंस्टेंट यूथफुल ग्लो देगा।