फलोदी : भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिले की कार्यशाला सम्पन्न, सेवा पखवाड़ा, जीएसटी नेक्स्ट जेन रिफॉर्म्स व सांसद खेल महोत्सव पर चर्चा

ram

फलोदी। भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिले की जिला कार्यशाला रविवार को शिवम रिसोर्ट फलोदी में जिलाध्यक्ष ज्योति जाणी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार बुरड़ ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचन्द मेहता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणलाल पंचारिया, प्रदेश मंत्री डॉ. महेन्द्र कुमावत, विधायक पब्बाराम विश्नोई तथा सेवानिवृत एडिशनल कमीशनर स्टेट जीएसटी दिनेश कुमार रंगा रहे। मेहता ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा से संगठन को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा लागू जीएसटी नेक्स्ट जेन रिफॉर्म्स को ऐतिहासिक बताया। पंचारिया ने कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों के प्रति तत्पर रहने का आह्वान किया। डॉ. कुमावत ने कहा कि पीएम मोदी ने आर्थिक सुधारों से आमजन को राहत दी है। रंगा ने नई जीएसटी स्लैब की जानकारी देते हुए बताया कि अब केवल 5 और 18 प्रतिशत की दरें रहेंगी, जिससे आवश्यक वस्तुएं सस्ती होंगी। जिलाध्यक्ष जाणी ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत जिलेभर में कार्यक्रम होंगे और सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक पंजीयन कराने का आग्रह किया। विधायक पब्बाराम विश्नोई ने सभी से कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प दिलाया। कार्यशाला में विक्रमादित्यसिंह सहित जिलेभर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *