जयपुर: राष्ट्रपति ने “अभ्युदय की ओर” पुस्तक की सराहना की राज्य से जुड़े विषयों पर किया संवाद- राज्यपाल की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात

ram

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राज्यपाल की उनसे यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान श्री बागडे ने उन्हें एक वर्ष के अपने कार्यकाल के आलोक में प्रकाशित “अभ्युदय की ओर” पुस्तक की प्रति भेंट की। राष्ट्रपति ने पुस्तक का अवलोकन किया। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण बताया। राज्यपाल ने इस दौरान राष्ट्रपति से राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *