– 2 दिन से था लापता, हादसा की जांच के बाद ही होगा खुलासा
भीलवाड़ा। उपनगर पुर थाना क्षेत्र की कच्ची बस्ती स्थित एक तालाब में शनिवार से से लापता 4 वर्षीय बालक की लाश मिलने से क्षेत्र वासियो मे हडकंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक पुर कस्बे की कच्ची बस्ती में रहने वाले मोहसिन नामक व्यक्ति का चार वर्षीय बालक शैफान शनिवार शाम घर से लापता हो गया था ,परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन पूरी रात खोजने के बावजूद उसका कहीं कोई सुराग तक नहीं लगा, रविवार सुबह कच्ची बस्ती के निकट वहाँ से गुजरते हुए व्यक्ति को एक छोटे तालाब में उसकी तैरती हुई लाश दिखी,। अभी यह साफ नहीं हो पाया वह हादसे का शिकार हुआ या उसके साथ कोई और घटना हुई है बालक की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं बड़ी संख्या मे लोगो का जमावड़ा लग गया, थाना प्रभारी पुष्पा कसोटिया ने बताया की बालक के लापता होने की जानकारी देर रात मिली . इस पर ये अंदेशा भी था की यहां से कई लोग कपासन दरगाह पर गए थे वो भी उनके साथ जा सकता है, लेकिन वहा गए लोगो से जानकारी जुटाई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, सुबह घर के पास ही गड्ढे नुमा तालाब में उसकी तैरती हुई लाश मिली, अंदेशा यह है की वहाँ से गुजरते वक़्त या खेलते समय वहा से गुजरते वक्त उसमे जा गिरा हो।

भीलवाड़ा : 4 वर्षीय बालक की तालाब में मिली लाश
ram


