नई दिल्ली। एक समय पर हमारे पास खाना बनाने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हुआ करते थे। क्योंकि तब न कोई तकनीक थी और न ऐसा बर्तन, जिसमें खाना आसानी से बन जाए। लेकिन समय के साथ तरह-तरह की तकनीक आ गई। इस लिस्ट में गैस चूल्हा, चकला बेलन, फ्रिज, ओवन और माइक्रोवेव आदि शामिल हैं। किचन का तमाम सामान मार्केट में आसानी से मिल जाता है, जिसमें आप कम समय में खाना बनाकर तैयार कर सकते हैं। अब आप चाहे माइक्रोवेव या ओवन को ही ले लीजिए। भले ही यह महंगा होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल हर दिन किया जाता है। खाना बनाने से लेकर खाना गर्म करने तक में माइक्रोवेव का इस्तेमाल किया जा रहा है। आपने भी कई तरीके से इसका इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी माइक्रोवेव का इस्तेमाल पास्ता बनाने के लिए किया है। अगर अभी तक आपने नहीं किया, तो अब करके देखिए। माइक्रोवेव में पास्ता बनाने से न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि यह टेस्टी भी बनेगा। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप माइक्रोवेव में किस तरह से मग पास्ता बना सकते हैं।
सामग्री
पास्ता- 1 कप
पानी- 2 कप
नमक- 1/4 छोटा चम्मच
दूध- 1/4 कप क्रीम या (वैकल्पिक)
चीज- 1/4 कप (कद्दूकस किया हुआ)
जैतून का तेल- 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार