नई दिल्ली। चेहरे की खूबसूरती उम्र बढ़ने के साथ ही ढलने लगती है। खासकर तब जब चेहरे पर दाग-धब्बे और झाइयां दिखने लगती हैं। अगर झाइयों की बात की जाए, तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है, क्योंकि यह इतनी आसानी से दूर नहीं होती हैं। फेस पर एक छोटा सा निशान आपके पूरे लुक को बर्बाद कर सकता है। वहीं झाइयां होने पर आत्मविश्वास पर भी असर पड़ने लगता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे जेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो झाइयों की समस्या को जड़ से खत्म कर सकता है। इस जेल को आप आसानी से घर पर बना सकती हैं, वह भी कम खर्च में। यह जेल फेस की झाइयों की खत्म करने के साथ ही स्किन को भी पोषण देगा और त्वचा को चमकदार बनाने का काम करेगा।
साफ होंगी झाइयां
नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी झाइयों से परेशान हैं, तो आपको एक बार नींबू के जेल का इस्तेमाल करके देखना चाहिए। इसको आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं।


