जयपुर: एचजेयू के नए परिसर में 100 फीट ऊंचाई पर लहराएगा तिरंगा

ram

जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के दहमीकलां स्थित नए परिसर में अब 100 फीट ऊंचाई पर तिरंगा फहराएगा। नए परिसर में बुधवार को पहली बार कुलगुरु प्रोफ़ेसर (डॉ) सुधि राजीव ने भारत माता के जयकारों के बीच तिरंगे का आरोहण दोपहर 1.15 बजे किया। विश्ड़वविद्यालय परिसर के मुख्ड़य प्रशासनिक भवन के सामने एक विशाल स्ड़तंभ पर 100 फीट की ऊंचाई पर 30 फीट लंबे और 20 फीट चौड़े राष्ड़ट्रध्ड़वज को फहराया गया। कुलगुरु प्रो. सुधि राजीव ने कहा, ‘हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्ड़वविद्यालय अपने स्ड़थायी परिसर में शिफ्ट हो गया है। परिसर में मुख्ड़य द्वार से प्रवेश करते ही विद्यार्थियों और सभी आंगतुकों को फहराता हुआ तिरंगा नजर आएगा। इससे विद्यार्थियों में देशभक्ति और देश के लिए कुछ बेहतर करने की ऊर्जा का संचार होगा। मैं हमेशा अपने कार्यस्थल पर अशोक स्तम्भ, तिरंगा और संविधान की उद्देशिका अपने पास रखती हूँ। ये राष्ट्रीय प्रतीक हमारे देश की शान है।Óइस अवसर पर विश्ड़वविद्यालय के कुलसचिव बी. एल. मेहरड़ा, वित्ड़त नियंत्रक डॉ. सत्ड़येंद्र बसवाल, समन्ड़वयक अकादमिक एवं प्रशासन डॉ. रतन सिंह शेखावत, सभी संकायों के डीन और विभागाध्ड़यक्षों के अलावा बड़ी संख्ड़या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *