– प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान का आगाज
ब्यावर। दिशा-आरसीडी संस्था ने शिक्षा को मजबूत करने के लिए नई पहल शुरू की है। संस्था 25 स्कूलों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चला रही है। इस दौरान प्रचार वाहन से गांव-गांव जाकर लोगों को बच्चों की शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा। संस्था अजमेर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, चित्तौडग़ढ़ और जोधपुर जिलों में काम कर रही है। यह कृषि, पर्यावरण, पंचायतीराज, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय है। दिशा-आरसीडी ने 2008 से 2012 के बीच 250 स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित किए। 2015 से 2021 तक पीसांगन ब्लॉक में 40 पुस्तकालय बनाए। 2022 से 2025 के बीच मसूदा ब्लॉक में 25 नए पुस्तकालय खोले गए। संस्था के रीडिंग रूम और नॉलेज हट से बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा मिल रहा है। ब्यावर के जिला कलेक्टर कमल राम मीणा ने संस्था के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था बच्चों को शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक कर रही है। साथ ही विद्यालयी नामांकन बढ़ाने में मदद कर रही है। कलेक्टर ने संस्था से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं जारी रखने की अपील की। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की नींव को मजबूत करेगा और बच्चों को स्कूल से जोडऩे में मददगार साबित होगा।

ब्यावर : बच्चों को शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक करने की कवायद
ram